रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ढंडेरा फाटक क्षेत्र से हिरासत में लेते हुए नाबालिग को भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 406/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने साक्ष्य संकलन के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। पूर्व में प्राप्त सीडीआर एवं लोकेशन का अवलोकन करते हुए पुलिस टीम ढंडेरा फाटक, रुड़की पहुंची, जहां मुकदमे से संबंधित आरोपी को हिरासत में लिया गया। साथ ही नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
नितिन पुत्र सुधीर कुमार, निवासी मोडकला पोस्ट मोडखुर्द, थाना बहसूम, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश।
पुलिस टीम:
उ0नि0 ममता मखलोगा
हे0का0 अरविन्द भाटी
का0 नितिन कुमार
पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, अपहृता बरामद





