भगवानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ी शिकोहपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ी शिकोहपुर के एसएमसी अध्यक्ष राव हसमत अली तथा विधालय संरक्षक राव तौसीफ अली के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर के प्रधान प्रतिनिधि राव सफात अली की भी गरिमामयी उपस्थिति रही है न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के खेलों में संकुल के लगभग 15 स्कूल तथा 350 बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान 600 मीटर छात्र छात्रा दौड़, खो खो , लंबी कूद , ऊंची कूद आदि खेलों में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी धनंजय मलिक के द्वारा छात्र छात्राओं को ब्रीफ किया गया तथा उनका उत्साह वर्धन किया।





