कलियर मेले में तेज बहाव में डूब रहे 10 वर्षीय जायरीन बच्चे को बचाया

कलियर। कलियर मेले के दौरान गंगनहर में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आए 10 वर्षीय जायरीन को 40 पीएसी आपदा राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बचा लिया।
जानकारी के अनुसार आज करीब 10:30 बजे चांद पुत्र अजमेर अली, निवासी डासना, गाजियाबाद, गंगनहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद 40 पीएसी आपदा राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाव टीम शमिल सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ,कांस्टेबल मोहित ,कांस्टेबल सुमित नौटियाल मौजूद रहें।
कलियर मेले में हरिद्वार पुलिस और आपदा राहत दल की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से गंगनहर में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669