भगवानपुर। बारिश के बाद भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें कीचड़ से लबालब हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव और फिसलन के कारण वाहन चालकों तथा पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ में वाहन फंसने से औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
उद्यमियों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों की बदहाली के आँसू बहा रही है जिसका स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़कों की मरम्मत कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।





